मोहम्मद रफी- एक अविस्मरणीय गायक
मोहम्मद रफी वो नाम है, जिनको फिल्मी गीतों के चाहनेवाले "राफिसाब" के संबोधन से याद करते है आज उनके मृत्यु के लगभग चार दशक के पश्चात भी उनके गाये गीतों को उतने ही प्यार और भाव से सुना जाता है। राफिसाब का जन्म २४ दिसंबर, १९२४ में अमृतसर में आये कोटला सुल्तान में हुआ था। वे एक सामान्य परिवार से थे, बचपन मे वो अपने बड़े भाई की नाई की दुकान थी वही ज्यादातर अपना समय व्यतीत करते थे। राफिसाब जो के एक मुस्लिम परिवार से थे जहाँ गीतसंगीत का कोई दूर तक नाता नही था, पर गांव में एक फ़क़ीर आता था जो गीत गाता हुआ दर दर भिक्षा मांगता था, छोटे रफी को उस फ़क़ीर की आवाज़ बहोत अच्छी लगती थी, और उस गीत को सुनने के लिए वो उसके पीछे पीछे दूर तक चले जाते थे।(यह किस्सा खुद राफिसाबने अपने एक टीवी मुलाकात के दौरान कहा है) वही से उनकी संगीत में रुचि बढ़ी ऐसा माना जाता है, क्योंकि वही गीत उनको इतना भाता था को वो इसे गाते रहते थे, जो वहाँ स्थानिक लोगोंको बडा पसंद आता था। उनकी संगीत की रुचि को दिखकर उनके बड़े भाई ने एक उस्ताद के पास उनको संगीत की तालीम के लिए भेजा जहाँ से उनकी संगीत की शिक्षा शुरू हुई। और वहीं से ...