३. के.एल.सेहगल: अंतिम समय और मृत्यु
के.एल.सेहगल: अंतिम समय और मृत्यु
जब दिल ही टूट गया
हम जी के क्या करेंगे ?
धन-दौलत और शोहरत में अक्सर लोग बुरी लतों में खो जाते है, और देखा गया है, कि महान कलाकार या शोहरतमंद इंसानके जीवनमें किसी भी कारणवश हो, अधिकतर ख़ालीपन आ ही जाता है, सेहगल साहब को भी शराब की आदत ने बुरी तरहा घेर लिया था, सुननमे आता है, की फिर तो वो शराब पिये बगैर गाने का रिकॉर्ड भी नही कर पाते थे, करीब दस साल वे शराब के नशेमें धुत रहे, बाद में शराब के कारन उनका मर्ज काफी हद तक बढ़ गया, और १८, जनवरी, १९४७ में उनके पुरखोंके शहर जलंधर में उनका देहांत हुआ।
सन २००४ दिल्ली में सेहगल की जीवनी पर, एम.सईद लिखित एक नाटक हुआ था, उस वक़्त वहा उपस्थित सहगल साहब की भतीजी मंच पर आयी और उन्होंने बताया कि आखिरी दिनों में उनकी तबियत खराब रहती थी। इसलिए परिवार के सदस्यों की कुछ-कुछ घंटे उनके देखभाल की डयूटी लगती थी। मेरी डयूटी रात के 10 से तड़के सुबह चार बजे तक थी। रात में मैं धार्मिक ग्रंथ पढ़ रही थी, उन्होंने कहा कि "जब दिल ही टूट गया" का रिकार्ड चला दो। और यह गाना सुनते हुए उन्होंने आंखें मूंद
Song Name : Jab Dil Hi Toot Gaya Album / Movie : Shahjehan Star Cast : K.L. Saigal, Ragini, Rehman. Singer : Kundan Lal Saigal Music Director : Naushad Ali Lyrics by : Majrooh Sultanpuri Music Label : Hindustan Records
जब दिल ही टूट गया, जब दिल ही टूट गया
हम जी के क्या करेंगे, हम जी के क्या करेंगे
जब दिल ही टूट गया - २
उलफ़त का दिया हमने, इस दिल में जलाया था - २
उम्मीद के फूलों से, इस घर को सजाया था - २
इक भेदी लूट गया, इक भेदी लूट गया
हम जी के क्या करेंगे, हम जी के क्या करेंगे
जब दिल ही टूट गया
(मालूम ना था इतनी, मुश्किल हैं मेरी राहें
मुश्किल हैं मेरी राहें ) - २
अरमां के बहे आँसू, हसरत ने भरी आहें - २
हर साथी छूट गया, हर साथी छूट गया
हम जी के क्या करेंगे, हम जी के क्या करेंगे
जब दिल ही टूट गया
https://youtu.be/7lZLePeN7BA
अंतिम वर्षोंमें भी उन्हीने काफी दमदार फिल्में और गाने दिए। उनका चाहकवर्ग वर्षो तक बरकरार रहा उनमे कुछ मशहूर हस्तियोंका भी नाम आता है। जिनमे मोहम्मद रफी, किशोरकुमार, मुकेश जैसे नामी गायक थे और विशेषकर लता मंगेशकर उनकी बहोत बड़ी प्रशंशक थी, जो उनसे शादी करने के भी सपने देखती थी!!
एक नामी कलाकार कितने अन्य जीवनों को प्रभावित करते है पर अधिकतर ऐसे कलाकार अंत समयमे गुमनामी की गर्ता में खो जाते है, पर इससे उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नही आती। के एल.सेहगल एक नही भुलाए जानेवाले, हिंदी सिनेमा के पहले सुपर सिंगर्स थे।
Comments
Post a Comment